By Ekta Tripathi
Dec 30 2023
ऐसा शायद ही कोई आउटफिट होगा जो कैटरीना कैफ पर खूबसूरत ना लगता हो. चाहे गर्मियों का मौसम हो या सर्दियों का कैटरीना हर लुक में परफेक्ट नजर आती हैं
ब्लैक ब्लेजर अपनी हालिया तस्वीरों में कैटरीना इस ब्लैक ब्लेजर में नजर आई थीं. इस ब्लेजर की कैप फर वाली है जो अपनी तरफ खासा नजरें खींच रही है. सर्दियों के लिए यह वॉर्डरोब एंसेंशियल है.
फ्लोरल कार्डिगन पति विक्की कौशल के साथ पहाड़ों में वेकेशन मनाती कैटरीना की यह तस्वीर भी बेहद सुंदर है. इस फ्लोरल कार्डिगन ने पूरे लुक को बेहतरीन बना दिया है
कलरफुल पुलओवर इस तरह का कलरफुल पुलओवर भी आप अपने विंटर कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं. इसका बुना हुआ डिजाइन, कोलर और वाइब्रेंट कलर्स इसकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं.
वाइट स्वेटर किसी भी विंटर वॉर्डरोब में एक वाइट स्वेटर तो होना ही चाहिए. वाइट स्वेटर लुक को अलग-अलग तरह से कैरी किया जा सकता है.
बेसिक ब्लैक हूडी जबतक सर्दियों में हूडी ना पहनें तबतक सर्दियों का मजा कहां आता है. इस बेसिक ब्लैक हूडी को आप भी अपने विंटर कलेक्शन में जरूर शामिल करें