Lifestyle

 बुढ़ापे को धीमा करते हैं ये 3 फल

By Pratibha

Feb ,8, 2024

हर कोई चाहता है कि वो हमेशा जवान और सुंदर दिखे लेकिन उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियां आना लाजमी है।

आप चाहकर भी अपनी उम्र बढ़ने को रोक नहीं सकते लेकिन इसे धीमा कर सकते हैं।

यहां हम आपको ऐसे तीन फलों के बारे में बताएंगे जो आपकी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं।

इनमें सबसे पहले नाम आता है बेरीज का. बेरीज एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन्स, फाइबर से भरपूर होती हैं।

पपीता एक ऐसा फल है जो आपके शरीर को ढेर सारे विटामिन, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स देता है।

स्किन को जवान रखने के लिए रोजाना विटामिन सी से भरपूर कोई ना कोई एक या दो फल जरूर खाएं. संतरा, नींबू, मौसमी जैसे फल चेहरे की स्किन को टाइट रखते हैं और चमक बढ़ाते हैं।