Social

होली पर एकसाथ बनेंगे ये 4 दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

By Aastha Paswan

Mar, 22, 2024

इस बार होली का पर्व कई शुभ योगों में मनाया जाएगा. दरअसल, होली पर शश योग, बुधादित्य योग, वृद्धि योग, लक्ष्मी नारायण योग और धन योग का संयोग बनने जा रहा है।

साथ ही होली पर 100 साल बाद चंद्रग्रहण का संयोग भी बनने जा रहा है।

होली पर शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं जिससे शश योग का निर्माण होगा. सूर्य बुध मीन राशि में रहेंगे जिससे बुधादित्य योग का निर्माण होगा. शुक्र और मंगल के कुंभ राशि में विराजमान होने से धन योग बनेगा

तो आइए जानते हैं कि होली पर बनने जा रहे 4 दुर्लभ संयोगों से किन राशियों को धन दौलत का लाभ होगा.

वृषभ वाले जीवन में सकारात्मक बदलाव पाएंगे. बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं. नौकरी में पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है.

योगों से सिंह वालों के जीवन में खुशियों का संचार होगा. सिंह वालों के होली से अच्छे दिन शुरू होंगे. निवेश के लिए ये समय अच्छा माना जा रहा है. 

शुभ संयोगों से कुंभ वालों की आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी हो जाएगी. परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है. दांपत्य जीवन भी सही बीतेगा. नौकरी में धन लाभ होगा.

मीन वालों के लिए बहुत ही लाभकारी माने जा रहे हैं. कारोबार को ऊंचाइयां प्राप्त होंगी. जीवन में आर्थिक रूप से बदलाव होगा जो अच्छा माना जा रहा है.