Lifestyle

रिश्तों में तकरार को खत्म करती हैं ये 4 बातें

By Pratibha 

March,17,2024

हर कोई चाहता है कि उसका रिश्ता खुशियों से भरपूर हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी-कभी थोड़ा-बहुत झगड़ा या मतभेद भी रिश्ते को मजबूत करता है?

बेहतर समझ पैदा होती है रिश्तों में अक्सर किसी मुद्दे पर असहमति होने से बातचीत शुरू होती है बातचीत के दौरान ही हम अपने पार्टनर के नजरिए को समझ पाते हैं यह समझ हमें उनके विचारों और इमोशन को बेहतर तरीके से जानने में मदद करती है

रिश्ते में मजबूती आती है जब हम किसी मुद्दे पर असहमति जताते हैं और फिर उसका समाधान ढूंढते हैं, तो यह रिश्ते की मजबूती का संकेत होता है मुद्दों को दबाकर रखने से रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं

बेहतर कम्यूनिकेशन का जरिया विवाद अक्सर बेहतर कम्यूनिकेशन की शुरुआत होते हैं हेल्दी विवादों के दौरान हम अपने इमोशन को खुलकर व्यक्त कर पाते हैं

रिश्ते में नई जान आती है रिश्ते लंबे समय तक चलने पर रूटीन और उबाऊ हो सकते हैं कभी-कभी विवाद रिश्ते में नई जान डाल देते हैं 

ध्यान देने वाली बात यह है कि हेल्दी विवाद और नेगेटिव लड़ाई-झगड़ों में बहुत फर्क होता है वहीं, नकारात्मक लड़ाई-झगड़ों में एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश होती है, जिससे रिश्ते में दरार पड़ सकती है