Viral
By- Khushboo Sharma
May 14, 2024
हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा होशियार बनकर उनका नाम रोशन करें। आज की स्टोरी में हम आपको कुछ ऐसी एक्टिविटीज के बारे में बताएंगे जिससे आपके बच्चे का दिमाग तेज हो सकता है और वो एक्टिव हो सकता है
मेडिटेशन बच्चे की ब्रेन पावर को बढ़ाने के लिए आपको उन्हें बचपन से ही मेडिटेशन करना सिखाना चाहिए। ये आदत उनके बड़े होने तक बनीं रहती है और इससे मानसिक स्वास्थ्य को लाभ होता है
रीडिंग हैबिट आपको बच्चे के डेली रूटीन में न्यूज़ पेपर पढ़ना शामिल करना चाहिए जिससे वह देश-दुनिया में चल रहें उपदेट्स के बारें में हमेशा जागरूक रहें। ऐसा करने से उनकी नॉलेज तो बढ़ती ही है, इसके साथ-साथ वह पढ़ने की बेहतरीन आदत को भी सीख जाते हैं
हॉबी अपने बच्चे को फोन में गेम्स ना खेलने दें। इसके बजाए उनमें हॉबीज डेवलप करें। उन्हें पेंटिंग, डांसिंग, सिंगिंग आदि में से जो भी पसंद है या फिर उन्हें कुछ और करना पसंद है तो वह करने दें। उन्हें रोके नहीं बल्कि आगे बढ़ने दें
गेम्स फोन से बच्चा हमेशा दूर रहे इसके लिए आप उनका ध्यान मेमोरी गेम्स जैसे क्यूब्स, सुडोकू, चेस और पजल्स खेलने में लगा सकते हैं। ऐसा करने से उनकी मेमोरी में इंप्रूवमेंट होगा
कहानियां रात को बच्चे को सुलाने से पहले ऐसी कहानियां सुनाएं जिनसे उन्हें मॉरल वैल्यू मिलने के साथ-साथ नई नॉलेज मिल सके। कोशिश करें आपकी कहानियों में जिज्ञासा जगाने की क्षमता होनी चाहिए
पावर नैप बच्चों के फोकस को बढ़ाने के लिए स्कूल के बाद उन्हें पावर नैप लेने को कहें जिससे उनकी फिजिकल और मेंटल थकान दूर हो सके