Health

रोजाना सुबह हल्दी का पानी पीने से दूर होंगे ये 5 रोग

By- Khushboo Sharma

Dec 26, 2023

सर्दियों में खुद को हेल्थी रखने के लिए आप हल्दी का सेवन कर सकते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है और यह कई गंभीर बीमारियों से शरीर की मदद कर सकती है। ऐसे में सुबह खाली पेट हल्दी का पानी पीने से शरीर डिटॉक्सीफाई होता है। आइए आज आपको इससे होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं

हल्दी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, कॉपर, जिंक, फास्फोटस के साथ विटामिन बी6, सी, ई, के आदि जरुरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं

हल्दी से होने वाले फायदे

पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाव के लिए आप सुबह खाली पेट हल्दी के पानी का सेवन कर सकते है। हल्दी पाचन क्रिया को तेज करने में हेल्प करती है। इससे आप कब्ज, दस्त और अपच जैसी परेशानियों से भी अपने आप को बचा सकते हैं

पाचन तंत्र

हल्दी पाचन तंत्र को सुधारने के साथ वजन कंट्रोल करने का काम भी करती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर में मेटाबॉलिज्म प्रोसेस को बढ़ा देते हैं

वेट लॉस

हल्दी के अंदर करक्यूमिन होता है। यह कंपाउंड शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने और फ्री रेडिकल्स से बचाव करने में मदद करता है। इससे आप खुद को कई गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं

इम्यूनिटी बूस्टर

कई स्टडी में यह बात सामने आई है कि करक्यूमिन ट्यूमर के विकास को रोकने में मदद करता है। ऐसे में हल्दी का पानी पीने से आप खुद को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे से बचा सकते हैं

कैंसर

हल्दी का पानी पीने से हमारा ब्लड प्यूरीफाय होता है। हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसानों से बचाते हैं। इससे त्वचा पर निखार आता है

स्किन केयर

हल्दी का पानी तैयार करने के लिए आपको एक गिलास गुनगुने पानी में थोड़ी सी हल्दी डालकर मिलानी है। 5 मिनट के बाद इस पानी को पिएं। अगर आप चाहें, तो इसमें नींबू और शहद भी मिला सकते हैं

कैसे करें सेवन?