By- Khushboo Sharma
August 01, 2024
व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम दोनों ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म मेटा के हैं। लेकिन फिर भी दोनों प्लेटफार्म फीचर्स के मामले में काफी अलग हैं
व्हाट्सएप पर नहीं आने चाहिए ये फीचर्स हम यहां आपको इंस्टाग्राम के ऐसे पांच फीचर्स बता रहे हैं जो यदि व्हाट्सएप पर होते तो यह सबसे बोरिंग एप बन जाता
मैसेज डिलीट इंस्टाग्राम पर यदि कोई मैसेज करता है और आपके देखने से पहले वो डिलीट हो जाता है तो आपको पता भी नहीं चलेगा कि किसी ने आपको मैसेज किया था। जबकि व्हाट्सएप पर मैसेज डिलीट करने के बाद भी नोटिफिकेशन मिलता है
लाइव सोचिये यदि व्हाट्सएप पर भी लोग लाइव आने लगे और आपको बार-बार अपने रिश्तेदारों का लाइव नोटिफिकेशन मिले
लिंक नहीं कर सकते शेयर इंस्टाग्राम पर यदि आप कमेंट में किसी वेबसाइट का लिंक शेयर करते हैं तो वह ओपन नहीं होती है। वहीं मैसेज में यदि आप लिंक भेजते हैं तो यह किसी और ब्राउजर पर जाने की अनुमति नहीं देता है
फोटो पर म्यूजिक अभी हम लोगों के स्टेटस से परेशान से हैं लेकिन सोचिए यदि यूजर्स अपनी फोटो पर गाना लगाने लगे तो व्हाट्सएप स्टेटस की बाढ़ आ जाएगी
इंस्टाग्राम रील्स अभी व्हाट्सएप फॉरवर्डेड ने ही सिर में दर्द किया हुआ है। सोचिए व्हाट्सएप पर भी रील्स अपलोड का ऑप्शन मिल जाए