Health
By- Khushboo Sharma
May 08, 2024
गर्मियां कुछ ड्रिंक्स के बिना हमेशा अधूरी होती है। आपको ऊर्जावान बनाएं रखने के लिए आज की स्टोरी में पांच नेचुरल और देसी समर ड्रिंक्स दिए गए हैं
सत्तू ड्रिंक सत्तू में आयरन, मैंगनीज और मैग्नीशियम ज्यादा और सोडियम कम होता है। ये हल्का और पचाने में भी आसान है, खासकर गर्मी के महीनों में इसके बहुत सारे फायदे होते है
छाछ इसमें नमक और मसालों के साथ पतला दही और कभी-कभी पुदीना जैसी जड़ी-बूटियाँ भी शामिल होती हैं, जिनसे शरीर को ठंडक मिलती है
बेल शर्बत बेल का शर्बत एक बहुत अच्छा फल है जो डिहाइड्रेशन को रोक सकता है, आपको एनर्जी दे सकता है और आपको ठंडक पहुंचा सकता है
ककड़ी पुदीना का जूस खीरे और पुदीने का कॉम्बिनेशन हीट स्ट्रोक की संभावना को कम करने और भीतर से हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है
नारियल पानी नारियल पानी ताजगी देने वाला और कम कैलोरी वाला होता है। यह गर्मियों के दौरान जलयोजन के लिए एक बहुत अच्छा ड्रिंक है और हमारे शरीर पर ठंडा प्रभाव डालता है