Social
By Pratibha
Fan,1, 2024
भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल हैं। वे ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन एमेरिटा थीं। यह ग्रुप खनन, लोहा और कोयला बिजनस से जुड़ा है। सावित्री जिंदल दुनिया की 57वीं सबसे अमीर शख्सियत हैं। उनकी नेटवर्थ इस समय 27.4 अरब डॉलर है।
कंस्ट्रक्शन टायकून पालोनजी मिस्त्री के बेटे साइरस मिस्त्री की पत्नी रोहिका साइरस मिस्त्री भारत की दूसरी सबसे अमीर महिला हैं। वे दुनिया की 268वीं सबसे अमीर शख्सियत है। उनकी संपत्ति इस समय 8.7 अरब डॉलर है। रोहिका के पास फैमिली एंपायर में अपने स्वर्गीय पति की हिस्सेदारी है।
भारतीय शेयर बाजार के बिगबुल राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला भारत की तीसरी सबसे अमीर महिला हैं। उनके पास शेयर मार्केट में एक बड़ा पोर्टफोलियो है। वें 8 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया की 297वीं सबसे अमीर शख्सियत हैं।
विनोद राय गुप्ता भारत की चौथी सबसे अमीर महिला हैं। उनके पास हैवेल्स इंडिया में हिस्सेदारी है। वे 4.3 D STATES अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया की 696वीं सबसे अमीर शख्सियत हैं।
गोदरेज ग्रुप की स्मिता कृष्णा गोदरेज भारत की पांचवीं सबसे अमीर महिला हैं। वे 3.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया की 917वीं सबसे अमीर शख्सियत हैं।