Business

ये 6 बैंक FD देते हैं 8% से ज्यादा ब्याज, सीनियर सिटीजन की मौज 

By Aastha Paswan

May, 14, 2024

Source: Google Images

अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचाकर लोग ऐसी जगह पर इन्वेस्ट करना चाहते हैं, जहां उनका पैसा सुरक्षित रहे और रिटर्न भी जोरदार मिले.

इस मामले में फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD Schemes खासी लोकप्रिय हो रही हैं और तमाम बड़े बैंक इन पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहे हैं.

खास बात ये है कि सीनियर सिटीजंस को ये बैंक और भी ज्यादा फायदा दे रहे हैं और आम ग्राहकों से ज्यादा इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं.

इस लिस्ट में इंडसइंड बैंक से लेकर यस बैंक, डीसीबी बैंक, आईडीएफसी बैंक समेत अन्य नाम शामिल हैं, जो 8% से ज्यादा ब्याज की पेशकश कर रहे हैं

DCB Bank सीनियर सिटीजंस को सालाना 8.6% का ब्याज दे रहा है. इसका लाभ लेने के लिए ग्राहकों को 25-26 महीने के लिए निवेश करना होगा 

IDFC Bank फिक्सड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर वरिष्ठ नागरिकों 8.5% का ब्याज दे रहा है, निवेशकों को 500 दिनों के लिए पैसा लगाना होगा.

Bandhan Bank में एक साल की FD पर ये बैंक अधिकतम 8.35% का ब्याज वरिष्ठ नागरिकों दे रहा है.

IndusInd Bank और Yes Bank सीनियर सिटीजंस को एक से दो साल की एफडी पर 8.25% का ब्याज दे रहे हैं.

इसके अलावा तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8% का ब्याज दे रहा है, यहां 400 दिनों के लिए निवेश करना होगा.