Ranjan Kumar
अपनी हड्डियों और दांतों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम रिच फूड्स खाना शुरू कर दें।
दूध-दही, पनीर कैल्शियम के बेहतरीन स्रोत हैं। इन्हें रोजाना खाने से हड्डियां मजबूत बनाती हैं।
बादाम में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है। इन्हें नाश्ते में खा सकते हैं।
पालक और ब्रोकली जैसी पत्तेदार सब्जियां खाएं। इसमें कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं।
सूखे अंजीर में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम होती है। इसे नाश्ते या ट्रैक के रूप में ले सकते हैं।
सोयाबीन, टोफू प्रोटीन और कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में कारगर हैं।
तिल के बीजों को सलाद, दही या अन्य व्यंजन में डालकर खाएं।
सैल्मन और सार्डिन मछलियां खाया करें। इनमें कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है।
संतरा और उसके जूस में विटामिन-सी और कैल्शियम होता है। यह हड्डियों की मजबूत बनाने में मददगार हैं।