Bollywood

इन Actresses ने कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

By Ritika

Feb 19, 2024

दंगल फेम सुहानी भटनागर का महज 19 साल की उम्र में डर्मेटोमायायोसिटिस नामक रेयर बीमारी के चलते निधन हो गया

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम वैशाली ठक्कर ने आठ पन्नों का एक लंबा सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने भी 25 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली था, 3 जून 2013 को जिया ने पंखे से लटकर सुसाइड कर लिया थी

'बालिका वधू' में आनंदी बनी प्रत्युषा बनर्जी ने 25 साल की उम्र में सुसाइड कर दुनिया को अलविदा कह दिया था

'दास्तान ए काबुल' की लीड एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 2022 में अपने सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, वह महज 20 साल की थी

एक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत महज 19 साल की उम्र में हो अपने फ्लैट की बालकनी से गिरने के कारण हो गई थी

स्मिता पाटिल का निधन 31 साल की उम्र में हो गया था, बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के बाद एक्ट्रेस को कुछ कॉम्पलीकेशन हो गए थे जिसके चलते उनकी जान चली गई थी