ये हैं आम की 5 सबसे प्रसिद्ध प्रजातियां 

By Divya Verma

May 04, 2024

Viral

अगर आपको भी आम पसंद है और आप भी आम के दीवाने है तो जानिए इन 5 तरह आमों के बारे में 

मियाज़ाकी मैंगो दुनिया की सबसे महंगे आमों की प्रजातियां जापान के मियाज़ाकी में मिलती है। यह आम अपने स्वाद और चमकीले रंग के लिए जाना जाता है इसकी कीमत 3  लाख प्रति किलोग्राम होती है

कोहितूर मैंगो भारत में सबसे महंगे आमों में कोहितूर पहले नंबर पर आता है जो वेस्ट बंगाल के मुर्शिदाबाद में मिलते हैं। 18वीं सदी की आम कि यह प्रजाति बाजारों में 2000-3000 रुपये प्रति पीस बिकता है

अल्फांसो आम अल्फांसो आम अपनी मिठास और अपने क्रीमी टेक्सचर के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर है। इस आम की कीमत 400 से लेकर 600 रुपये प्रति किलो है और साथ ही इस आम की प्रजाति का खुद का जीआई टैग है 

सिंधरी आम पाकिस्तान में स्तिथ सिंध प्रांत में पाए जाने वाला सिंधरी आम अपने बड़े आकार की वजह से जाना जाता है और इनकी कीमत 1200 से 1500 रुपये प्रति होती है

काराबाओ आम फिलीपीन आम और मनिला आम के नाम से जाने वाला काराबाओ बाकी फलो के मुकाबले अपनी मिठास की वजह से काफी फेमस है और इनकी कीमत 200 से 300 रुपये प्रति किलो बिकता है