Business
By Aastha Paswan
May, 10, 2024
Source: Google Images
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, लोग कुछ ठंडा खाने के बारे में सोचेंगे.
इसी वजह से गर्मियों में आइसक्रीम की सेल काफी बढ़ जाती है.
आइसक्रीम पार्लर शुरू करना आसान भी है और लागत कम है.
शुरुआत के लिए आपको एक दुकान और एक डीप फ्रीजर चाहिए होगा.
400 लीटर का डीप फ्रीजर 25 हजार से 35 हजार रुपये के बीच मिलेगा.
हर शहर, कस्बे में आइसक्रीम के वितरक खुद पहुंचकर ऑर्डर लेते हैं.
शुरुआत में आप 40-50 हजार रुपये लगाकर आइसक्रीम मंगवा सकते हैं.
हर आइसक्रीम की बिक्री पर 15-20 प्रतिशत तक का मुनाफा होता है.
इस तरह 10,000 रुपये की सेल पर 2000 रुपये तक की बचत होती है.