BOLLYWOOD

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने शादी होते ही छोड़ दिया देश

By ANJALI DAHIYA

FEB 17, 2024

अक्सर बॉलीवुड के सितारे अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं

हीं दर्शक भी अपने चेहरे एक्टर एक्ट्रेस के बारे में सारी जानकारी इकट्ठा करना चाहते हैं

आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया, लेकिन शादी होते ही इंडस्ट्री छोड़ विदेश में बस गईं

इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली का नाम शामिल है, सेलिना भले ही बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं, लेकिन आज भी उनके फैंस हैं

सेलिना नो एंट्री फिल्म में फरदीन खान के अपोजिट नजर आई थीं साल 2011 में उन्होंने बिजनेसमैन पीटर हॉग से शादी कर ली

अब वह अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहती हैं

80 और 90 की दशक में अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री ने तो फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया

लेकिन उन्होंने भी फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया

 मीनाक्षी ने साल 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली

शादी के बाद मीनाक्षी अमेरिका के टेक्सास में बस गईं

रंभा बॉलीवुड में एक जाना माना नाम हैं उन्हें अक्सर लोग सोनाली बेंद्रे से कंफ्यूज कर जाते हैं

रंभा भी शादी करने के बाद बॉलीवुड छोड़कर कनाडा शिफ्ट हो गईं है

रंभा तीन बच्चों की मां बन चुकी हैं और वह अपने पति के संग कनाडा में खुशहाल जिंदगी बता रही हैं

इस लिस्ट में बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा का नाम भी शामिल है

उन्होंने भी विदेशी जीवनसाथी चुना है।उनके पति का नाम जीन गुडइनफ है

प्रीति जिंटा ने 2016 में जिन के साथ शादी की थी

वह अपने पति के साथ अमेरिका के लॉस एंजेलिस में ही बस गई हैं

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड का वह नाम है जिसे किसी पहचान की जरूरत नहीं है

प्रियंका ने साल 2018 में मशहूर अमेरिकन सिंगर और अभिनेता निक जोनस से शादी की थी

इसके बाद से वह पति के साथ विदेश में ही बस गई हैं, हालांकि प्रियंका अपने प्रोजेक्ट के लिए इंडिया आती रहती हैं