Overthinking से हो सकती हैं ये बीमारियां

By Ritika

Dec 19, 2023

जब कोई व्यक्ति किसी चीज़ के बारे में अत्यथिक सोचता है तो उसे ओवरथिंकिंग कहते है, ज्यादा सोचना कई बीमारियों को न्योता देता है

ओवरथिंकिंग करने से आपकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है और डिप्रेशन व एंजायटी जैसी समस्या हो सकती है

ज्यादा सोचने से तनाव का सीधा असर हमारे डाइजेशन सिस्टम पर पड़ता है ऐसे में गैस्ट्रोइंटोस्टाइनल समस्याएं हो सकती है

लगातार सोचने से शरीर में सूजन के साथ ही सोरायसिस, एटॉपिक डर्मेटाइटिस और सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस जैसी स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं

लगातार चिंता करने से बालों का झड़ना बढ़ सकता है जिससे गंजेपन और एलोपसिया जैसे समस्या का खतरा बढ़ जाता है

ओवरथिंकिंग की वजह से शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को कमजोर कर सकता है