BOLLYWOOD

बेटी की विदाई में जोर-जोर रोए थे ये फिल्म स्टार्स

By ANJALI DAHIYA

JAN 12, 2024

सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी बेटी आयरा की शादी बेहद धूमधाम से की है, अपनी बेटी की शादी के रस्मों के दौरान मिस्टर परफेक्शनिस्ट बेहद इमोशनल नजर आए थे

सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी बेटी आयरा की शादी बेहद धूमधाम से की है, अपनी बेटी की शादी के रस्मों के दौरान मिस्टर परफेक्शनिस्ट बेहद इमोशनल नजर आए थे

फिल्ममेकर महेश भट्ट अपनी बेटी आलिया भट्ट की शादी के दौरान भी काफी इमोशनल नजर आए थे,वो रणबीर कपूर को अपनी बेटी सौंपते हुए बेहद भावुक दिखे

बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी अपनी बेटी अथिया शेट्टी की शादी में बेहद भावुक हो गए थे, अथिया शेट्टी की विदाई के वक्त की सामने आई इस तस्वीर ने उनके फैंस का भी दिल चीर दिया

फिल्म स्टार अनिल कपूर अपनी दोनों बेटियों सोनम और रेहा के करीब हैं। अपनी दोनों बेटियों की शादी में फिल्म स्टार अनिल कपूर काफी भावुक हो गए थे, जिसकी इमोशनल तस्वीरें फैंस को भी भावुक कर गई थीं

अपनी बेटी श्वेता बच्चन की बिदाई में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का भी दिल भर आया था, बिग बी अपनी बेटी की शादी में बेहद इमोशनल हो गए थे

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत भी अपनी बेटी सौंदर्या की शादी में बेहद इमोशनल हो गए थे, जिसके बाद उनकी बेटी फेरों के वक्त ही उन्हें देख रो पड़ी थीं

फिल्म स्टार ऋषि कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी की शादी के दौरान काफी इमोशनल थे, वो अपनी बेटी की शादी के वक्त फेरों से पहले ही आंसूओं से भीगे नजर आए

अपनी बेटी ईशा देओल की शादी पर कुछ ऐसा ही हाल दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का था, वो अपनी बेटी की शादी के दौरान काफी इमोशनल नजर आए थे

अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी पर उन्हें दुल्हन के रुप में देख मुकेश और नीता अंबानी का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया था