BOLLYWOOD

इन फिल्मों ने दीपिका पादुकोण को बनाया हिट एक्ट्रेस

By ANJALI DAHIYA

JAN 29, 2024

पहली फिल्म हिट होना काफी मुश्किल भरा काम होता है, हालांकि दीपिका की पहली हिंदी फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी

 उनकी पहली फिल्म शाहरुख खान के साथ थी, फिल्म 'ओम शांति ओम' ने करीब 148.16 करोड़ का कलेक्शन किया था

ऐसे में यह फिल्म हिट साबित हुई थी, इस फिल्म ने दीपिका की किस्मत बदलकर रख दी थी

फिल्म पद्मावत में दीपिका पादुकोण ने अपनी शानदार एक्टिंग से सभी को हैरान कर दिया था

उनकी इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया गया था, साल 2018 में रिलीज हुई दीपिका की इस फिल्म ने  282.28 करोड़ रुपये कमाए थे

दीपिका की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस अगर आपने नहीं देखा है तो इस फिल्म को एक बार जरूर देखें

इस फिल्म में दीपिका की शानदार एक्टिंग के लोग फैन हो गए थे

यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म ने 207.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था

दीपिका और शाहरुख की जोड़ी को पर्दे पर काफी ज्यादा पसंद किया जाता है

फिल्म पठान ने करीब 534.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, यह अब तक की दीपिका की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है

ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इन फिल्मों के कारण दीपिका बनी हीट एक्ट्रेस