सेहत के लिए चमत्कारी हैं ये पांच तेल, जानें इनके फायदे

Khushi Srivastava

मालिश बचपन से शरीर के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ रखने का तरीका माना जाता है

कुछ तेलों को मुख्यतौर पर मालिश के लिहाज से बहुत फायदेमंद मानते हैं। जानिए ऐसे ही पांच तेलों के बारे में

नारियल का तेल

विटामिन-ई से भरपूर यह तेल कई त्वचा रोगों को ठीक रखने की शक्ति रखता है

सरसों का तेल

सरसों अपने गुणों के कारण सर्दियों में खासतौर पर बहुत लाभकारी सिद्ध होता है। यह शरीर को गर्म रखने में मदद करता है

जैतून का तेल

जैतून के तेल में ओमेगा-3 व ओमेगा-6 फैटी एसिड्स के साथ ही लिनोलिक एसिड्स जैसे तत्व होते हैं, जो त्वचा को मजबूती प्रदान करते हैं

बादाम का तेल

यह त्वचा को चमकीली और स्वस्थ बनाता है तथा स्ट्रेच मार्क्स मिटाने, अल्ट्रावायलेट किरणों से त्वचा को हुए नुकसान को रिपेयर करने में भी मदद करता है

तिल का तेल

इस तेल का प्रयोग मालिश के लिए अधिकांशतः थेरेपिस्ट द्वारा किया जाता है