Health

इन फूड्स को दोबारा नहीं करना चाहिए गरम

By Ritika

June 07, 2024

कई बार जब खाना एक्ट्रा बच जाता है तो हम उसे कुछ देर बाद फ्रिज से निकालकर गरम करके खा लेते हैं

Source- Pexels

लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है, आज हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें दोबारा गरम करने से बचना चाहिए

स्टार्च युक्त खाना को बार-बार गरम करने से इसमें क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम बनने लगता है और ये किसी जहर से कम नहीं होता है

आलू में स्टार्च होता है और इसे दोबारा गरम करना यानी जहर बनाना है, अगर आलू गरम करने पर खराब हो जाएगा तो उसे खाने से पेट दर्द, मतली और उल्टी हो सकती है

अंडे में प्रोटीन होता है और इसे दोबारा गरम करने से हानिकारक बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं, इससे फूड प्वाइजिंग हो सकती है

पालक में नाइड्रेट होता है और दोबारा गरम करने से ये हानिकारक नाइट्रोजैमिन में बदल जाती है, ऐसे में पालक से बनी चीजों को भी दोबारा गरम करने से बचने में ही भलाई है

कई लोग बचे हुए चावलों को भी दोबारा गरम करके खाते हैं लेकिन इसे भी दोबारा गरम करना इसे जहर बनाता है, इसलिए ये करने से बचें

ये लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें