Health

Fiber से भरपूर ये फल रखेंगे पाचन को अच्छा

By Ritika

May 01, 2024

कीवी  कीवी भी पाचन को अच्छा रखती है, कीवी में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं और डाइजेशन बूस्टिंग एंजाइम भी पाए जाते हैं

केले  केले भी पेट की सेहत को अच्छा रखते हैं, केला नाश्ते में खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है

संतरे  संतरे फाइबर से भरपूर होते हैं, ऐसे में आप संतरा या इसका जूस अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं

अमरूद अमरूद फाइबर से भरपूर होते हैं, इन्हें खाने से पाचन दुरुस्त रहता है, इस फल के सेवन से वजन कम होने में भी हेल्प मिलती है

अनार  अनार भी फाइबर का अच्छा सोर्स है, इसे खाने से पाचन के साथ-साथ सेहत भी अच्छी होती है

सेब पाचन अच्छा रखने और पेट की दिक्कतों को दूर करने के लिए सेब का सेवन किया जा सकता है