Health

इन फलों से होगी Immunity बूस्ट 

By Simran Sachdeva

June 16, 2024

आज के दौर में हर किसी को अपनी हेल्थ और इम्युनिटी की फिक्र रहती है. ऐसे में क्या-कुछ आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, ये जानना बेहद जरूरी है

Source: Pexels

सबसे पहले बात करें अनार की तो ये आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है. अनार से ना सिर्फ खून पतला होता है बल्कि ब्लड प्रेशर, दिल, वेट लॉस और स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है

मौसमी विटामिन C से भरपूर होता है और इसका फाइबर बहुत बहुत फायदेमंद होता है. इसीलिए इसे आप अपनी डाइट में जरूर शामिल करें

सेब एक ऐसा फल है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है. सेब में पेक्टिन, फाइबर, विटामिन C और K पाया जाता है, जो इम्युनिटी को मजबूत करता है

संतरा विटामिन सी और कैल्शियम दोनों का अच्छा स्रोत माना जाता है. आप संतरे का सेवन जूस बनाकर भी कर सकते हैं 

अमरूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर में इंफेक्शन से लड़ता है. साथ ही ये हार्ट और ब्लड शुगर के लिए भी अच्छा माना जाता है