Viral

दुनियाभर में इन भारतीय व्यंजनों की हैं दीवानगी

By Ritika

Feb 20, 2024

भारतीय खाना देश के साथ ही विदेश में भी खूब पसंद किया जाता है, ऐसी कई डिशेज हैं, जिन्हें दुनियाभर में खूब चाव से खाया जाता है

लौकी और कच्चे केले से तैयार मलाई कोफ्ता एक पंजाबी डिश है, जिसे यूरोप मिडिल ईस्ट में काफी पसंद किया जाता है

समोसा भारत में काफी लोकप्रिय है, वहीं कई देशों में भी इसे खूब चाव से खाया जाता है

नॉन वेज बिरयानी भी एक इंडियन डिश है जिसे यूरोप समेत कई एशियाई देशों में पसंद किया जाता है

रोटी का ऑप्शन नान, चिकन-मटन के साथ खूब पसंद किया जाता है, सब्जियों के साथ भी इसे खाया जा सकता है

पंजाबी डिश दाल मक्खनी भी पूरी दुनिया में काफी पसंद की जाती है, यह फेमस इंडियन वेज डिश है

भारत में मुगलाई परंपरा का कबाब कई लोगों की पसंद है, यह भारत समेत कई देशों में खाया जाता है, खासकर यूके में ये काफी फेमस है