Health

ये लोग न पिएं Beetroot Juice

By Ritika

May 04, 2024

चुकंदर विटामिन, आयरन और फोलिक एसिड का बेस्ट सोर्स है, इनका सेहत पर सकारात्मक असर पड़ता है

लेकिन चुकंदर का जूस ज्यादा पीने के साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं, आइए  इनके बारे में जानते हैं

चुकंदर में ऑक्सालेट की मात्रा ज्यादा होती है और यह पथरी का कारण बन सकता है, पथरी रोगियों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए

चुकंदर को ज्यादा पीने से एलर्जी हो सकती है और इसके परिणामस्वरुप गले में जकड़न और ब्रोन्कोस्पाज्म हो सकता है

चुकंदर के रस के अत्यधिक सेवन के कारण मूत्र या मल लाल हो जाना बीटूरिया कहलाता है

इसके अधिक सेवन से पेट में ऐंठन हो सकती है क्योंकि चुकंदर में नाइट्रेट होता है

ये लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें