Sreeleela के ये Saree Looks आपको भी बनाएंगे हॉट एंड ग्लैमरस

Anjali Dahiya

श्रीलीला ने इस फोटो में पिंक कलर की शिफॉन साड़ी को मैचिंग स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है उनके साड़ी के बॉर्डर को मैचिंग शिमरी लेस से सजाया गया है जो काफी देखने में प्यारा लग रहा है

इस आउटफिट के साथ श्री लीला ने कानों में फूलों के डिजाइन वाला इयररिंग्स पहना है और उनका मेकअप भी बिल्कुल सिंपल एंड ग्लोइंग है खुले लहराते बालों में वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही है

व्हाइट,पिंक और ग्रीन कलर की शिफॉन साड़ी के साथ श्री लीला ने इस फोटो में लेमन ग्रीन कलर का प्लंजिंग नेक ब्लाउज पहना है, जो उनके आउटफिट को एक मॉडर्न टच दे रहा है

श्री लीला की साड़ी में सिल्वर एम्बलिशमेंट की डिटेलिंग है, अगर मेकअप की बात करें तो उन्होंने डीप पिंक कलर की लिपस्टिक चुनी है और माथे पर एक सिल्वर रंग की बिंदी लगाई है

उन्होंने अपने बालों को बाउंसी लुक दिया है, जो उनके आउटफिट के साथ बिल्कुल मेल खा रहा है

श्री लीला सिल्वर रंग की शिमरी साड़ी में बेहद प्यारी लग रही हैं, उनके पूरे आउटफिट में मिरर वर्क की डिटेलिंग है, जो लुक को और भी खास बना रही है

इस खूबसूरत साड़ी के साथ श्री लीला ने राउंड नेकलाइन वाला स्ट्रैपी ब्लाउज स्टाइल किया है

शाइनी मेकअप के साथ श्री लीला ने अपनी आंखों को स्मोकी लुक दिया है, जबकि कानों में उन्होंने डेंगल्स पहने हुए हैं

साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्री लीला हरे रंग की कांजीवरम साड़ी में बेहद प्यारी लग रही हैं, उनके आउटफिट के बॉर्डर को गोल्डन एंड सिल्वर लेस से सजाया गया है, साथ ही साड़ी में बूटा वर्क का काम भी किया गया है

इस आउटफिट के साथ उन्होंने ब्राउन कलर की कॉलर नेक डिजाइन वाली ब्लाउज पहनी है, जो उनके लुक को और भी प्यारा बना रहा है

गोल्ड प्लेटेड चोकर नेकलेस के साथ उन्होंने कानों में झुमका स्टाइल किया है

श्री लीला ने इस फोटो में येलो कलर की रफल साड़ी पहनी है, जो देखने में बेहद प्यारी लग रही है

इस साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग स्ट्रैप ब्लाउज पहना है, जिसमें सिल्वर एंबेलिशमेंट की डिटेलिंग है, खुले बाल और ग्लोइंग मेकअप उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं