By Ritika
March 11, 2024
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में व अन्य कारणों से लोग भरपूर नींद नहीं ले रहे हैं, लेकिन नींद की कमी से आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं
कई स्टडीज में सामने आया है, 7 से 8 घंटे से कम नींद लेने वाले व्यक्तियों में कैंसर, दिल की बीमारियां व डायबिटीज होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है
कम नीदं की वजह से धीर-धीरे इससे याददाश्त कमजोर होने लगती है और सोचने-समझने की क्षमता भी घटने लगती है
नींद की कमी से पाचन सिस्टम पर भी बुरा असर पड़ता है, इसके कारण कब्ज जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है