BOLLYWOOD

पलक तिवारी के ये खास Skin Care Tips आपकी  खूबसूरती को देंगे ग्लो

By ANJALI DAHIYA

JAN 30, 2024

मशहूर टी.वी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है, हाल ही में पलक ने बॉलीवुड इंटस्ट्री में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई, किसी की जान से अपना डेब्यू किया है

पनी एक्टिंग के अलावा पलक अपनी खूबसूरती और फैशन स्टेटमेंट के चलते भी सोशल मीडिया पर राज करती हुई नजर आती है

पलक अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए फैंस के द्वारा बहुत पसंद की जाती है

पलक अपने चेहरे को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए कम से कम मेअकप का इस्तेमाल करती हैं

इसके अलावा वह कुछ ऑर्गेनिंग प्रोडेक्टस को भी अपने फेस पर अप्लाई करती है

दिन भर काम के चलते बाहर रहने के कारण चेहरे पर धूल और मिट्टी जमा हो जाती है

जिसके चलते चेहरा काला और डल सा लगने लगता है, ऐसे में क्लीन्जर का इस्तेमाल करने से आपके चेहरे की सारी गंदगी और धूल मिट्टी गायब हो जाती है और आपका चेहरा फिर से निखरने लगता है

चेहरे की चमक को बनाए रखने के लिए टी-ट्री ऑयल की कुछ बूंदों को लेकर अच्छे से फेस पर मसाज करनी चाहिए

पलक भी अपने दिन-भर के बिजी शेड्यूल से फ्री होने के बाद रात को सोने से पहले इस टी-ट्री ऑयल का इस्तेमाल करती है

इस ऑयल को आप नारियल के तेल और विटामिन-सी के कैप्सूल के साथ मिक्स करके भी लगा सकते हैं

इसका इस्तेमाल करने से चेहरे पर हो रही एक्नें की दिक्कतों से काफी आराम मिलता है

पलक तिवारी भले ही काफी जानी-मानी हस्ती हो, लेकिन आज भी वह अपनी नानी के द्वारा बताए गए ब्यूटी टिप्स को फॉलो करती हैं

पलक की नानी ने उन्हें हल्दी, बेसन और कच्चे दूध की मदद से एक मास्क के बारे में बताया करती थी

 जिसे पलक आज तक अपने चेहरे पर लगाती है, हल्दी चेहरे के लिए बहुत लाभदायक होती है

चेहरे के साथ-साथ आंखों का ध्यान रखना भी बहुत जरुरी होता है, अत्यधिक स्क्रीनिंग टाइम होने की वजह से आंखों पर काफी स्ट्रेटस पड़ने लगता है

ऐसे में रोज सुबह उठने के बाद आपको अपनी आंखों पर बर्फ से मसाज करनी चाहिए

चेहरे पर अलग-अलग तरह के प्रोडेक्टस लगाने के साथ-साथ आपको अपने खाने में एक अच्छी डाइट को शामिल करना भी बहुत जरुरी है

अच्छा पोषक वाला खाना खाने से भी चेहरे पर काफी निखारा आता है

कई लोगों की स्किन बहुत ऑयली होती है, जिसके चलते थोड़ा सा भी ऑयली खाने से उनके चेहरे पर दानें निकलना शुरु हो जाते हैं

 इसके अलावा अच्छी स्किन पाने के लिए पानी पीना भी बहुत जरुरी है