By Ritika
Feb 04, 2024
बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में पैर पसारने से पहले अपना नाम बदल दिए थे
1982 में 'बेताब' से अपने करियर की शुरूआत करने वाले सनी देओल का असली नाम अजय सिंह देओल है
'द ब्यूटी विद ट्रेजेडी' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मधुबाला ने 1942 में 'बसंत' से डेब्यू किया था, एक्ट्रेस का असली नाम मुमताज जहां देहलवी था
अक्षय कुमार ने 'सौगंध' से डेब्यू किया था, एक्टर का असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया है
1991 में रिलीज 'फूल और कांटे' से डेब्यू करने वाले एक्टर अजय देवगन का असली नाम विशाल देवगन है, उन्होंने केवल फिल्मों के लिए ही नाम बदला है
दीलिप कुमार ने 1944 में फिल्म 'ज्वार भाटा' से डेब्यू किया था, उनका असली नाम मुहम्मद यूसुफ खान था
'मैंने प्यार किया' से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर सलमान खान का असली नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है
2014 में आई फिल्म 'फगली' से शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है