टीवी की दुनिया से निकले इन सितारों ने बॉलीवुड में भी कमाया अच्छा नाम

Anjali Dahiya

विक्रांत मेसी ने साल 2007 में धूम मचाओ धूम टीवी सीरीज से अपना करियर शुरु किया था, इसके बाद एक्टर ने कई हिट शोज बालिका वधु, कुबूल है, बाबा ऐसो वर ढूंढो और ये है आशिकी जैसे सीरियल्स में काम किया

आज विक्रांत कई बॉलीवुड फिल्मों और सीरीज के जरिए दर्शकों को अपना दीवाना बना रहे हैं

12th फेल के बाद तो उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बढ़ गई, आज अभिनेता छोटे और बड़े पर्दे पर अच्छा नाम कमा चुके हैं

इस लिस्ट में टीवी की नागिन बनकर दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाली मौनी रॉय का नाम भी शामिल है

अभिनेत्री कई हिट टीवी शोज के अलावा फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही हैं

बेहद कम समय में मौनी रॉय ने टीवी इंडस्ट्री से फिल्मी दुनिया में अच्छा नाम कमाया

रोनित रॉय भी टीवी जगत का फेमस चेहरा हैं, उन्होंने टीवी के जरिये अपनी खास पहचान बनाई।

आज रोनित योद्धा, शमशेरा, ब्लडी डैडी और शहजादा समेत कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं, ऐसे में एक्टर ने टीवी जगत के बाद बॉलीवुड में भी नाम कमाया

टीवी सीरियल्स की हिट अदाकारा राधिका मदान भी आज बॉलीवुड दुनिया में जलवा बिखेर रही हैं

छोटे पर्दे पर कई हिट शोज देने के बाद राधिका आज फिल्मी जगत में भी अपनी शानदार एक्टिंग से दिल जीत रहीं हैं

टीवी शो मेरी आशिकी तुमसे ही से अपना करियर शुरू करने वाली डीवा आज कई बड़े एक्टर्स संग काम कर रही हैं

एकता कपूर के कई हिट टीवी सीरियल्स का हिस्सा रहीं प्राची देसाई ने भी बॉलीवुड में आज अच्छी पहचान बना ली है

अभिनेत्री साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म वन्स अपोन अ टाइम इन मुंबई से काफी फेमस हुई थीं, इसके अलावा भी डीवा कई फिल्मों में नजर आईं