Bollywood

'बेटी Nysa के साथ ये बातें मुझे भी इफेक्ट करती हैं'

By Ritika

Jan 31, 2024

अजय देवगन और काजोल की बेटी निसा को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है

निसा के बारे में सोशल मीडिया पर नेगेटिव बातें कही जाती हैं इससे काजोल भी इफेक्ट होती हैं

काजोल ने एक इंटरव्यू में कहा, 'ये बातें मुझे भी इफेक्ट होती हैं लेकिन इससे अधिक मैं उन्हें भी ये कहती हूं और खुद को भी बोलती हूं'

'कि सबसे ज्यादा आपको ये देखना है कि अगर हजार लोगों ने कॉमेंट किया है तो उसमें से 999 लोगों ने आपको अच्छी ही चीजें बोली हैं'

'50 लोग कुछ बोलते भी है तो क्या फर्क पड़ता है, मेजोरिटी पर ध्यान दो क्योंकि वो तुम्हें पसंद करते हैं'

'तुम अमेजिंग हो, मैं अमेजिंग हूं तो ये नेगेटिविटी अपने ऊपर क्यों लेना, इन सारी चीजों पर ध्यान नहीं देना'

काजोल ने कहा, 'निसा के लिए मुझे बहुत बार काफी बुरा लगता है, क्योंकि वो सिर्फ 19 साल की है अभी'

आगे उन्होंने कहा, 'जब मैं 19 साल की थी तो उस वक्त क्या कर रही थी, जहां सोशल मीडिया नहीं था, तो कोई क्या बोल रहा है हम इन चीजों पर ध्यान नहीं देते थे'