Health

दिल की सेहत बिगाड़ सकते हैं ये Unhealthy Foods

By Ritika

June 09, 2024

एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोसेस्ड मीट जैसे सॉसेज औ बेकन में हाई क्वांटिटी में सोडियम, सेचुरेटेड और नाइट्रेट्स होते हैं, ये हाई बीपी और दिल की बीमारियों का एक कारण बन सकता है

Source-Pexels

ट्रांस फैट फूड्स जैसे पेस्ट्री, कुकीज और फ्राइज फूड्स दिल के लिए काफी हानिकारक होते हैं, यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाते हैं

ज्यादा नमक वाले फूड्स जैसे पैकेज्ड स्नैक्स, इंस्टेंट नूडल्स और डिब्बाबंद सूप हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकते हैं और दिल की बीमारियों को न्योता दे सकते हैं

सॉफ्ट ड्रिंक्स, एनर्जी ड्रिंक्स और पैकेज्ड जूस में शक्कर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, ये मोटापा, टाइप 2, डायबिटीज और हार्ट की बीमारियों का कारण बन सकते हैं

रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स, जैसे सफेद ब्रेड, पास्ता और बेकरी प्रोडक्ट्स का भी हमें सेवन कम करना चाहिए, क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता हौ और दिल की बीमारियों का खतरा भी

मक्खन हम भारतीयों का फेवरिट होता है, लेकिन इसमें सेचुरेटेड फैट काफी ज्यादा होता है, ये कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी बढ़ाता है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा पैदा होता है