इस एक्ट्रेस ने फिल्म के लिए बढ़ाया 12 किलो वजन, बनीं चेन स्मोकर फिर मचाया बवाल

Arpita Singh

बॉलीवुड की इस हसीना ने अपनी एक फिल्म के लिए 12 किलो वजन बढ़ाया था। फिल्म में अदाकारा की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी और ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।

आज हम यहां ऐसी एक एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी एक फिल्म के लिए ना केवल अपना वजन बढ़ाया था बल्कि वे चेन स्मोकर भी बन गई थीं।

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस विद्या बालन हैं।

विद्या बालन ने साल 2011 में एकता कपूर द्वारा और मिलन लुथारिया की ‘द डर्टी’ में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

‘डर्टी पिक्चर’ साउथ की सायरन सिल्क स्मिता की लाइफ पर बेस्ड फिल्म है। इस मूवी में विद्या बालन ने रेशमा (सिल्क) का लीड रोल प्ले किया था। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी, तुषार कपूर और अंजू महेंद्रू ने भी अहम रोल प्ले किए थे।

डर्टी पिक्चर में विद्या बालन की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस इस फिल्म के लिए फर्स्ट चॉइस नहीं थी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, द डर्टी पिक्चर को पहले कंगना रनौत को ऑफर किया गया था। लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था।

बाद में निर्माताओं ने रेशमा के किरदार के लिए फिर बिपाशा बसु से कॉन्टेक्ट किया था लेकिन बात नहीं बन पाई थी। बाद में ये रोल विद्या बालन को मिला।

बता दे कि विद्या ने फिल्म में अपने किरदार रेशमा (सिल्क) में जान फूंकने के लिए खूब मेहनत की थी। यहां तक कि उन्होंने 12 किलो वजन भी बढ़ाया था।

इतना ही नहीं फिल्म के लिए उन्होंने सिगरेट पीना भी शुरू कर दिया और फिल्म खत्म होने के बाद वह चेन स्मोकर बन गई थीं।