Health

Viral fever के इलाज में मददगार हो सकती है, ये आयुर्वेदिक औषधि

By Saumya Singh

Sep 17, 2024

Source : Google

बारिश के मौसम में आए बदलावों ने मौसमी बीमारियों के को बढ़ा दिया है

वायरल फीवर, गले में खराश, नाक बहना, सिरदर्द और बुखार अब आम समस्याएं बन गई हैं

ऐसे में, इम्यूनिटी को मजबूत करना बेहद आवश्यक है। जिनमें से एक प्रभावी उपाय है आयुर्वेदिक काढ़ा

बता दें कि यह काढ़ा मौसमी बुखार से राहत प्रदान करने के साथ-साथ शरीर की इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है

इसके लिए आपको बस तीन प्रमुख सामग्री की आवश्यकता होगी: तुलसी, अदरक और काली मिर्च

तुलसी में प्राकृतिक एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं,

अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और दर्द को कम करते हैं 

काली मिर्च में पाइपरिन होता है, जो शरीर को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करता है 

इन सभी सामग्री को एक कप पानी में डालें और उबालें। जब पानी आधे से कम हो जाए, तो इसे छान लें और गुनगुना पिएं

इस काढ़े का नियमित सेवन आपके इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करेगा और मौसमी बुखार से बचाव करेगा

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।