BOLLYWOOD
शादी
के बाद भी ये
बॉलीवुड एक्ट्रेस
दिखती हैं
फिट और जवान
By ANJALI DAHIYA
FEB 01, 2024
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्डा से शादी की है
इसके बाद जब भी अदाकारा को स्पॉट किया गया वो काफी फिट और खुश ही दिखाई दी
वैसे तो अदाकारा खाने के मामले में काफी मूडी हैं मगर हेल्थ को लेकर वो काफी स्ट्रिक्ट रहती हैं और बिल्कुल लापरवाही नहीं करती
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने कुछ ही वक्त पहले एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की है जिसे लेकर भी वो अक्सर खबरों में बनी रहती हैं
बता दें कि शादी के बाद भी अदाकारा ने खुद को काफी मेंटेन किया हुआ है
जिसके लिए वो रेगुलर जिम और योग करती हैं साथ ही अपने खाने-पीने का ख्याल रखती हैं
एक्टर सुनिल शेट्टी की बेटी अथिया ने भी इसी साल क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की है
अथिया अब तक काफी कम फिल्मों में नजर आयी हैं मगर अपनी फिटनेस को लेकर वो अक्सर सोशल मीडिया पर फेंस का ध्यान खींचती हैं
एक्ट्रेस अपना भरपूर ख्याल रखती हैं वो समय पर सोती और उठती है साथ ही जिम, योगा और डाईट के साथ एक हेल्दी लाइफस्टाइल को भी फॉलो करना पसंद करती हैं