Bollywood

ऐसे शुरू हुई थी Aishwarya-Abhishek की लव स्टोरी

By Ritika

Feb 05, 2024

अभिषेक बच्चन 5 फरवरी को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं

उनके बर्थडे के मौके पर जानते है कि दोनों अभिषेक और ऐश्वर्या कीलव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी

अभिषेक और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात 2000 में हुई थी

जब दोनों 'ढाई अक्षर प्रेम के' की शूटिंग कर रहे थे, इसी साल दोनों ने 'कुछ न कहो' फिल्म में भी काम किया

2002 में अभिषेक ने करिश्मा संग सगाई की लेकिन 2003 में दोनों की ये सगाई टूट गई

जिसके बाद बंटी और बबली के गाने 'कजरा रे' में अभिषेक और ऐश ने साथ काम किया

कहा जाता है कि इसी दौरान दोनों करीब आए थे लेकिन दोनों का प्यार परवान 2006 में 'उमराव जान' की शूटिंग के दौरान चढ़ा

और गुरु के प्रीमियर के दौरान अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया और ऐश ने हां कह दिया

लेकिन दोनों की शादी में कुंडली दोष के कारण कई तरह की पूजा का अनुष्ठान किया गया था

जिसके बाद 4 जनवरी, 2007 को ऐश्वर्या और अभिषेक ने सगाई की और 20 अप्रैल, 2007 को शादी के बंधन में बंध गए