Bollywood
By Ritika
Jan 28, 2024
कमल हासन की बेटी श्रुति हासन 28 जनवरी को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं
श्रुति ने अपने करियर की शुरूआत हिंदी फिल्म लक से की थी, पर क्या आप जानते है कि डेब्यू के करीब 4 साल बाद श्रुति एक सिरफिरे के हमले का शिकार हुई थीं
बता दे, ये बात साल 2013 की है, जब वह अपने घर में थीं तब लगभग सुबह 9 बजे एक अनजान शख्स ने डोरबेल बजाई और श्रुति ने ही ये दरवाजा खोला
उस शख्स ने श्रुति पर हमला करने की कोशिश की थी, जिसके तुरंत बाद एक्ट्रेस ने दरावाजा बंद कर लिया जिससे उस आदमी को चोट लग गई थी और फिर वो वहां से भाग गया था
बाद में खबर आई की मुंबई पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, इसके बाद श्रुति हासन ने पुलिस को शुक्रिया भी किया था
उस आदमी के बारे में जानकारी आई थी कि वो एक स्टाल्कर था और श्रुति का पीछा कर रहा था