Lifestyle

Working Couple ऐसे करें एक दूसरे के साथ Deal

By Pratibha

Jan ,25, 2024

पति-पत्नी आज के समय में ऐसे कई कपल्स हैं जिनमें पति-पत्नी दोनों वर्किंग हैं और एक दूसरे को बहुत ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं।

तनाव व्यस्तता के कारण कई बार पति-पत्नी के बीच बातचीत नहीं हो पाती है या होती भी है तो झगड़ा हो जाता है

पर्सनल लाइफ ज्यादातर वर्किंग कपल्स के लिए प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को एक साथ मैनेज करना मुश्किल हो जाता है।

ऐसे करें डील ऐसे में हम कुछ बातें बता रहे हैं जो वर्किंग कपल्स अपना सकते हैं ताकि प्रोफेशनल लाइफ के कारण उनकी निजी जिंदगी पर असर ना पड़े।

बातचीत प्रोफेशनल लाइफ हो या पर्सनल, बातचीत हर जगह जरूरी है। वर्किंग हैं तो दिन में या रात में कुछ समय जरूर निकालें और पार्टनर संग अपनी बातें शेयर करें।

काम बांटें कपल्स के बीच अक्सर घर के कामों को लेकर तनाव रहता है, ऐसे में जरूरी है कि आप मिल-जुलकर काम करें और एक दूसरे का हाथ बटाएं।

वीकेंड प्लान वीकेंड पर एक दूसरे के साथ लंच, डिनर या फिर मूवी डेट पर जाएं और क्वालिटी टाइम स्पेंड करें।

बच्चों के साथ पति-पत्नी वर्किंग होने के साथ पैरेंट्स भी हैं तो दोनों बच्चों का बराबर ध्यान रखें। आपके काम का असर बच्चों पर नहीं पड़ना चाहिए, उनके साथ भी समय बिताएं।

ना खींचें बात आपस में कभी कुछ तनातनी हो भी गई है तो उसे ज्यादा लंबा ना खींचें, जल्द सुलझाएं। इसके अलावा पर्सनल लाइफ को काम से अलग रखने की कोशिश करें।