Social
By Pratibha
Jan , 10, 2024
12वीं फेल की रियल हिरोइन 12वीं फेल फिल्म जब से रिलीज हुई है, तब से चर्चा में बनी हुई है। आज हम आपको इस फिल्म की असली नायिका श्रद्धा जोशी के बारे में बताएंगे।
जन्म श्रद्धा जोशी का जन्म 5 मार्च 1979 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी यहीं से पूरी की।
स्टेट टॉपर श्रद्धा जोशी बचपन से ही तीव्र बुद्धि की थीं। वे हमेशा पढ़ाई-लिखाई में अव्वल रहती थीं। यही वजह रही कि वे 12वीं बोर्ड में टॉप रैंक होल्डर रहीं।
13वीं रैंक श्रद्धा ने 12वीं कक्षा में उत्तराखंड स्टेट बोर्ड से 13वीं रैंक हासिल की थी और स्टेट टॉपर्स की लिस्ट में शामिल रही थीं।
माता-पिता की चाहत श्रद्धा के माता-पिता शिक्षक थे और वे चाहते थे कि श्रद्धा पढ़-लिखकर डॉक्टर बने। इसीलिए श्रद्धा ने मेडिकल की पढ़ाई की।
बतौर डॉक्टर प्रैक्ट्रिस ग्रेजुएशन कंप्लीट होने के बाद उन्होंने एक हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करनी भी शुरू कर दी, तभी उनका मन यूपीएससी की तैयारी करने का हुआ।
यूपीएससी की तैयारी श्रद्धा ने दिल्ली आकर यूपीएससी की तैयारी की। यहीं उनकी मुलाकात मनोज कुमार शर्मा से हुई, जो अब उनके पति हैं।
डिप्टी कलेक्टर मनोज ने साल 2005 में यूपीएससी क्लियर कर लिया था। इसी साल श्रद्धा स्टेट पीसीएस निकालकर डिप्टी कलेक्टर बन गई थीं।
यूपीएससी श्रद्धा का मन यूपीएससी क्लियर करने का था। इसलिए वे स्टेट पीसीएस क्लियर करने के बाद भी यूपीएससी की तैयारी करती रहीं।
बनीं आईआरएस अधिकारी साल 2007 की यूपीएससी सीएसई की परीक्षा में श्रद्धा ने सफलता हासिल की। जिसके बाद उन्हें इंडियन रेवन्यू सर्विस में पोस्टिंग मिली।