Suhana Khan की सुंदरता का ये है राज, आप भी अपनाएं ट्रेंडी Makeup Look
By ANJALI DAHIYA
FEB 15, 2024
आज के समय में सुहाना खान को कौन नहीं जानता वो शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी हैं
बहुत से लोग सुहाना खान की सुंदरता के कायल हैं और वे उन्हें काफी पसंद करते हैं
अगर आप भी उनके जैसी खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आप उनका मेकअप लुक अपना सकती हैं
वे अकसर नो मेकअप लुक में नजर आती हैं, सुहाना के फैंस को ये लुक काफी पसंद आता है
सुहाना अपने होठों पर लिप्स्टिक की जगह ग्लॉस लगाना पसंद करती हैं
वे एक क्लियर या टिंटेड ग्लॉस के साथ अपने लुक को कम्प्लीट करती हैं
वे अपनी आंखों में लाइनर लगाना कभी नहीं छोड़ती क्योंकि वो जानती हैं कि वे अपनी सुंदर आंखों को कैसे हाइलाइट कर सकती हैं
अपने आईलाइनर को सही लुक देना चाहती हैं तो अपनी आंखों के कोने पर एक तिरछी रेखा बनाकर आईलाइनर लगाने की शुरुआत करें और ऐसी रेखा बनाएं कि उसका लुक पंख जैसा हो
आपको केकी फाउंडेशन से दूर रहना चाहिए, इसके अलावा आपको मेकअप करते समय ध्यान रखना चाहिए कि मेकअप पर परतें न चढ़ाएं
इसके अलावा आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि आपका मेकअप अच्छे से ब्लेंड हुआ है या नहीं
आपको सुहाना की तरह नेचुरल बेस चुनना चाहिए जिससे आपका लुक काफी खूबसूरत दिखे
आप मेकअप के बाद आंखों में शिमर लगाना न भूलें
इससे आपका लुक और भी हाइलाइट और प्यारा लगेगा, ऐसा करने से आपकी आंखें खूबसूरत लगेंगी
ध्यान रखें कि शिमर भी कम इस्तेमाल करें, ज्यादा शिमर इस्तेमाल करने से आपका लुक खराब हो सकता है