Viral
By- Khushboo Sharma
Feb 09, 2024
Chocolate Day इस बात से कोई मना नहीं कर सकता कि बच्चे हो या बूढ़े, चॉकलेट हर किसी की पहली पसंद होती है। चूंकि आज चॉकलेट डे है तो इसकी डिमांड और भी ज्यादा बढ़ गई है
पैसा और जिगरा वैसे तो बाज़ार में आपको कई तरह के चॉकलेट्स देखने और खरीदने को मिल जाएंगे, लेकिन आज की स्टोरी में हम जिनके बारे में आपको बताने जा रहे हैं, उन्हें खरीदने के लिए पैसों के साथ-साथ जिगरा भी होना चाहिए
सबसे महंगी चॉकलेट दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट Le Chocolate Box है। इसके एक बॉक्स की कीमत भारत में तकरीबन 12 करोड़ पचास लाख रूपये है
डायमंड का चॉकलेट इस बॉक्स में चॉकलेट के साथ डायमंड के हार और इयरिंग्स भी मौजूद होते हैं। इतना ही नहीं, पन्ना और नीलम से बनी अंगूठी और ब्रेसलेट भी इस चॉकलेट के डिब्बे में शामिल होती है
फ्रोजन हाउते चॉकलेट इतना ही नहीं, इतिहास में सबसे महंगी चॉकलेट में से एक है Frozen Haute Chocolate। इस चॉकेलट ने सबसे महंगी मिठाई के लिए गिनीज रिकॉर्ड भी बनाया है
कैसे बनती है ये 28 कोको मिश्रण से तैयार यह चॉकलेट 23 कैरेट खाने वाले सोने से बनी है, जिसे सफेद हीरे के साथ सोने के बाउल में सर्व किया जाता है
जान लें कीमत अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो जान लें कि फ्रोजन हाउते चॉकलेट की कीमत 25000 डॉलर यानी 18 लाख 68 हजार रूपए है
The Golden Speckled Egg The Golden Speckled Egg को दुनिया के सात मशहूर चॉकलेट निर्माताओं ने बनाया है। इसकी कीमत करीब 9 लाख रूपये है
इतनी महंगी चॉकलेट इस चॉकलेट की कीमत 11,107 डॉलर यानी 8 लाख 29 हजार रूपए है। इसे प्रीमियम मेडागास्कन कोको बीन्स से बनाया गया था