Mahindra की ये गाड़ी बिना ड्राइवर के पार्क कर देगी आपकी कार

Samiksha Somvanshi

महिंद्रा ने हाल में अपनी 2 नई इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e और BE 6e पेश की हैं और महिंद्रा ने इन दोनों ही कार में ऑटो पार्क का फीचर दिया है।

ऑटोपार्क का ये फीचर ADAS के आधार पर चलेगा।

इस फीचर में गाड़ी में लगे कैमरे पार्किंग की स्पेस की खोज करेंगे और फिर आपको अलर्ट भेजेंगे।

जैसे ही इन इलेक्ट्रिक कार को पार्किंग स्पेस दिख जाएगा, तब आप कार की चाबी लेकर उससे बाहर आ सकते हैं और फिर आपकी गाड़ी खुद ही ऑटोपार्क हो जाएगी।

ऑटोपार्क मोड में आने के बाद महिंद्रा की ये इलेक्ट्रिक कार खुद से ड्राइव करने लगेगी और कार को सेफ्टी के साथ फिक्स पार्किंग स्पेस में पार्क भी कर देगी।

जब आप गाड़ी को खुद से पार्क होते देखेंगे, तो आप भी ये देखकर चौंक जाएंगे कि गाड़ी में ना ड्राइवर है और ना ही चाबी, फिर भी वह खुद से ड्राइव कर रही है।

महिंद्रा की XEV 9e की कीमत 21.9 लाख रुपए से शुरू होती है, जबकि BE 6e की कीमत 18.90 लाख रुपए से शुरू है।