Lifestyle

इस जगह को कहते है भारत का 'Mini Switzerland'

By- Khushboo Sharma

Dec 30, 2023

हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है लेकिन इस फेमस टूरिस्ट प्लेस के पास मौजूद है मिनी स्विटजरलैंड खज्जियार

ये हैं भारत का 'मिनी स्विटरजरलैंड'

अगर आप विदेश घूमने का सपना रखते हैं तो इसे आप चम्बा जिले के खज्जियार को देखकर ये सपना पूरा कर सकते हैं। अगर आप इसे फॉरेन टूरिस्ट प्लेस कहेंगे तो ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा

खज्जियार की शानदार ब्यूटी

खज्जियार का दीदार करने के लिए सिर्फ भारतीय ही नहीं विदेश से भी टूरिस्ट आते हैं. यहां मौजूद मैदान में सैर करके जन्नत जैसा महसूस होता है

खज्जियार है जन्नत

ठंड के दौरान खज्जियार और खूबसूरत हो जाता है। स्नो फॉल की वजह से यहां मौजूद पानी की झील जम जाती है। अगर आप भी लो बजट में स्नो फॉल का मजा लेना चाहते हैं तो यहां जरूर घूमने जाएं

खज्जियार झील की सुंदरता

आप खज्जियार में भी वाइल्ड लाइफ का मज़ा ले सकते हैं। यहां पर कलातोप वन्यजीव अभ्यारण मौजूद है जहां आपको सियार, भालू, हिरण और तेंदुआ जैसे जीव देखने को मिल सकते हैं

कलातोप वाइल्ड लाइफ सेंचुरी

माना जाता है कि खज्जियार के इस नाग मंदिर को 12वीं शताब्दी में बनाया गया जिसमें सर्प मूर्तियां देखने को मिल सकती है। इस मंदिर की बेहतरीन वास्तुकला बेहद ही शानदार और सुन्दर है

खज्जी नाग मंदिर की आस्था

खज्जियार से सिर्फ 1 किलोमीटर की दूरी पर एक मंदिर मौजूद है जहां भगवान शिव की करीब 85 फीट ऊंची मूर्ति मौजूद है। कांस्य में पॉलिश ये मूर्ति दूर से ही चमकती हुई नजर आ जाती है

भगवान शिव की मूर्ति