BOLLYWOOD

फिटनेस के लिए ये खास डाइट और प्लान है Kriti Sanon का सीक्रेट

By ANJALI DAHIYA

FEB 11, 2024

मौजूदा समय में अगर फिट एक्ट्रेस की बात करें तो कृति सेनन टॉप पर हैं और वह फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं

एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है, कृति फैंस के बीच कई वजहों से चर्चा में रहती हैं

टोंड और फिट बॉडी से लेकर डांस में तबाही मचाने वाली कृति फैंस को चौंकाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं

मिली जानकारी के मुताबिक कृति पाइलेट्स वर्कआउट को पसंद करती हैं और इसे हर दिन फॉलो करती हैं

वहीं एक्ट्रेस की फिटनेस का एक राज वेट ट्रेनिंग है, वह हफ्ते में 4-5 बार वेट ट्रेनिंग और किकबॉक्सिंग करती हैं और यह उन्हें फिट रखने में मददगार है

कृति सेनन के लिए डांस भी एक फिटनेस मंत्र है और वह इसे वह हर दिन फॉलो करती हैं

डांस फिट रहने में काफी असरदार है और यही वजह है कि एक्ट्रेस डांस की दीवानी है

कृति एक गिलास गर्म पानी में शहद के साथ दिन की शुरुआत कृति हैं

वहीं नाश्ते में दो अंडे, ब्राउन ब्रेड और एक गिलास ताजा जूस या प्रोटीन शेक को शामिल करती हैं

एक्ट्रेस लंच में ब्राउन राइस, दो चपाती और सब्जी या मछली खाती हैं, मिली जानकारी के मुताबिक़ एक्ट्रेस शाम के नाश्ते में प्रोटीन शेक और कॉर्न लेती हैं

वहीं रात के खाने को वह काफी हल्का रखती हैं, एक्ट्रेस मसालेदार और ऑयली खाने से परहेज करती हैं