CAR की Safety के लिए जरुरी है ये STICKER, निकाल सकता है कुंडली

Tech & Auto

By Beauty Roy

March 15 2024

गाड़ी की सेफ्टी के लिए जरुरी है ये कलर कोडेड स्टीकर, बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए सरकार ने किया अनिवार्य

इस कलर कोडेड स्टीकर में कुछ नंबर लिखे होते हैं, जिसमें गाड़ी की कई अहम जानकारी छुपी होती है

इसमें गाड़ी का चेसिस नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, ओनर की आइडेंटिटी, इंजन नंबर, गाड़ी की परचेजिंग डेट, डीलर जैसी जानकारी कोडेड होती है

कार की विंडस्क्रीन पर लगा ये छोटा सा स्टीकर गाड़ी की पूरी कुंडली निकाल सकता है

यह कलर कोडेड स्टीकर नहीं लगाने पर 5 से 10 हजार रुपये का जुर्माना भी हो सकता है

कलर कोडेड स्टीकर के रंग से पता लग जाता है कि गाड़ी किस फ्यूल से चलती है और कितनी पुरानी है

डीजल गाड़ी के लिए ऑरेंज, पेट्रोल और सीएनजी के लिए लाइट ब्लू और इलेक्ट्रिक कार के लिए ग्रे रंग का स्टीकर होता है 

इससे यह भी पता लगाया जा सकता है कि गाड़ी किस बीएस वैरिएंट की है