Viral

इस गर्मी जरूर Try करें कच्चे आम की ये 6 Recipes

By- Khushboo Sharma

May 07, 2024

कच्चा आम, अम्बी, कैरी, और ऐसे कई नाम जिन्हें आप जानते होंगे, हरे रंग का तीखा फल कई गर्मियों के डिशेज़ को बनाने के लिए एक बढ़िया सामग्री है। आज की स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि अचार से लेकर सलाद तक, इस मौसम में आप कच्चे आम से क्या-क्या बना सकते हैं

आम पन्ना आम पन्ना एक बहुत ही टेस्टी और गर्मियों के लिए जरुरी भारतीय ड्रिंक है जो किसी भी गर्मी के दिन आपको तरोताजा कर सकता है। कच्चे आम को पानी और चीनी के साथ मिलाकर आप यह स्वादिष्ट ड्रिंक बना सकते हैं

कच्चे आम की चटनी कच्चे आम की चटनी कच्चे आम, लाल मिर्च, सरसों के बीज और करी पत्ते को काटकर बनाई जाने वाली एक टेस्टी चटनी है

कच्चे आम का सलाद यदि आप अपने सलाद में कुछ खट्टा जोड़ना पसंद करते हैं, तो गर्मियों का खास कच्चे आम का सलाद आपके लिए एकदम परफेक्ट है

कच्चे आम का चावल कच्चे आम के चावल को फल के टुकड़े करके और इसे चावल और मसालों जैसे हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, जीरा आदि के साथ पकाकर बनाया जा सकता है

कच्चे आम का अचार कच्चे आम का अचार गर्मियों के दौरान भारतीय घरों में मुख्य रूप से खाया जाता है। आप मसालेदार अचार को अपने किसी भी भोजन के साथ जोड़ सकते हैं

कच्चे आम का पॉप्सिकल गर्मियों में पॉप्सिकल्स जरूर बनाना चाहिए। और कच्चे आम के गूदे, पानी, शहद और नींबू के रस के मिश्रण को जमाकर कच्चे आम के पॉप्सिकल्स से बेहतर कुछ नहीं हो सकता 

गर्मियों में जरूर आजमाएं ये 10 तरह की टेस्टी चटनियाँ