Vasty Tips
By Pratibha
March,23,2024
भगवान शिव का एक ऐसा मंदिर देश में मौजूद है जो साल में सिर्फ एक बार खुलता है
यहां दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं चलिए आपको बताते हैं इस मंदिर से जुड़ी कुछ रोचक बातें
इस मंदिर का नाम सोमेश्वर महादेव मंदिर है जो मध्यप्रदेश के रायसेन दुर्ग में मौजूद है
इस मंदिर से एक विवादित इतिहास जुड़ा हुआ है इस वजह से इसके कपाट साल में एक बार सिर्फ महाशिवरात्रि पर खुलते हैं
सोमेश्वर महादेव के कपाट शिवरात्रि के दिन सुबह 6 बजे खुलते हैं और ऐसा माना जाता है कि ये 12 बजे बंद भी हो जाते हैं
शिवरात्रि के दौरान यहां भव्य मेले का आयोजन भी किया जाता है वैसे मंदिर के कपाट बंद होने के बावजूद लोग बाहर से भगवान शिव के समक्ष माथा टेकते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं
कहते हैं कि इस मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में किया गया मुगल शासक से विवाद के चलते इसे बहुत पहले बंद कर दिया गया था साल 1974 तक इस मंदिर के कपाट बंद रहे थे, लेकिन एक मुहिम के बाद इसके कपाट खोले गए
तब से अभी तक इस मंदिर को शिवरात्रि के दिन कुछ घंटों के लिए खोला जाता है खास बात है कि ये मंदिर चर्चित टूरिस्ट डेस्टिनेशन रायसेन फोर्ट के नजदीक मौजूद है यहां आने वाले टूरिस्ट इस मंदिर को देखने के लिए भी पहुंचते हैं