Tina Datta in Saree Look: टीना की साड़ी लुक ने लूटी महफिल, साटन की चमक और एम्ब्रॉयडरी का जलवा!
Source By: Tamanna Choudhary
11 August,25
टीवी की मशहूर अदाकारा टीना दत्ता एक बार फिर अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सामने आई उनकी एक तस्वीर में वो बेहद खूबसूरत साटन साड़ी में नजर आ रही हैं।
इस साड़ी की खास बात है इसका लक्ज़रीयस साटन फैब्रिक, जो अपने आप में एक रॉयल फील देता है। साटन की नैचुरल चमक ने टीना के इस लुक को और भी ग्लैमरस बना दिया है।
इसके साथ ही, साड़ी पर की गई इंट्रिकेट एम्ब्रॉयडरी और ज़री वर्क ने इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं।
बॉर्डर पर सीक्विन और ज़री की डिटेलिंग इसे पार्टी या रेड कारपेट लुक के लिए परफेक्ट बनाती है। वहीं, साड़ी पर बिखरे हुए मिनिमल मोटिफ्स इसे एलीगेंट और क्लासी टच देते हैं।
टीना ने इस लुक को सिंपल स्टनिंग मेकअप और ट्रेडिशनल जूलरी के साथ कम्पलीट किया है। उनका यह साड़ी लुक हर ट्रेडिशनल आउटिंग या फेस्टिवल के लिए इंस्पिरेशन बन चुका है।
अगर आप भी फेस्टिव सीज़न में कुछ एलिगेंट और शाइनी पहनना चाहती हैं, तो टीना दत्ता की यह साड़ी लुक ज़रूर ट्राई करें!