Tirupati Balaji Temple: तिरुपति बालाजी मंदिर के रहस्य, वैज्ञानिकों को भी किया हैरान

Prachi Kumawat

मान्यता है कि भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की मूर्ति पर लगे बाल असली हैं और वे कभी उलझते नहीं हैं

जब आप मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश करेंगे तो भगवान श्री वेंकेटेश्वर की मूर्ति गर्भ गृह के मध्य में दिखेगी लेकिन जैसे ही आप गर्भ गृह के बहार जाएंगे तो भगवान की मूर्ति दाहिनी तरफ दिखेगी

मान्यता के अनुसार भगवन के इस रूप में माता लक्ष्मी भी समाहित हैं और इसी के कारण श्री वेंकेटेश्वर स्वामी को स्त्री और पुरुष दोनों के वस्त्र पहनाए जाते हैं

श्री वेंकेटेश्वर स्वामी की प्रतिमा को पसीना आता है। उनकी प्रतिमा पर कई बार पसीने की बूंदें देखने को मिली हैं। इसी कारणवश भगवन की प्रतिमा को जीवंत माना जाता है

तिरुपति बालाजी मंदिर से 23KM दूर एक गांव हैं और वहां के लोग आज भी अनुशासित हैं और नियमों का पालन कर जीवन व्यतीत करते हैं। भगवान के चढ़ावे के लिए पदार्थ उसी गांव से आते हैं

भगवन को जब चन्दन का लेप लगाया जाता है तो भगवान वेंकेटेश्वर के हृदय में माता लक्ष्मी जी की आकृति दिखाई देती है

मान्यता है कि भगवान की मूर्ति पर जब आप कान लगाएंगे तो आपको समुद्र की लहरों की ध्वनि सुनाई देगी

तिरुपति बालाजी मंदिर में एक दीपक हमेशा जलता रहता है

चौंकाने वाली बात ये है कि कोई इस दीपक में तेल या घी नहीं डालता