Tomato Chutney Recipe: लाल-लाल टमाटर से बनाएं चटपटी चटनी, आसान है रेसिपी

Khushi Srivastava

ये तो सब ही जानते हैं कि टमाटर के सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं

टमाटर हर मौसम में आसानी से मिल भी जाते हैं

टमाटर से कई तरह की डिशेस बनाई जा सकती हैं

ऐसे में आज हम बताने वाले हैं टमाटर की चटनी की रेसिपी जानें, जिसे बनाना बेहद आसन है

इसके लिए 5-6 बड़े टमाटर, 4-5 लाल मिर्च, 5-6 लहसुन की कली, धनिया, हींग, नमक, 2-3 टेबलस्पून तेल और आधा चम्मच राई लें

सबसे पहले टमाटर, लाल मिर्च, लहसुन और धनिया को अच्छे से धोकर साफ करें

एक पैन में तेल गर्म करें, फिर उसमें राई डालें और चटकने दें

जब राई चटक जाए, तो कटी हुई लहसुन और लाल मिर्च डालकर भूनें

अब भुने हुए मसालों में टमाटर डालकर पकाएं, फिर पीसकर नमक और हींग मिलाएं, चटनी तैयार है