Khushi Srivastava
टमाटर और गुड़ की चटपटी चटनी स्वाद के साथ सर्दियों में शरीर को गर्म भी रखती है
आपको भी ये चटनी बनानी है तो रेसिपी काफी आसान है
सबसे पहले एक कड़ाई में तेल गरम करें। इसमें काली कलौंजी और सौंफ डालें
जब ये दोनों चटकने लगें, तो इसमें कटे हुए टमाटर डालें
टमाटर को कम आंच पर नरम तक पकाएं, ध्यान दें कि उनका पानी सूख जाएं
अब इसमें हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसमें गुड़ डालें और मिलाएं
चटनी को मध्यम आंच पर गाढ़े होने तक पकाएं
चटनी ठंडी हो जाए तो उसे एक कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें। ये कुछ दिनों तक आराम से खा सकते हैं